पराली के प्रबंधन के लिये किसानो को वितरित हुई देसी मशीनें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 7, 2026

पराली के प्रबंधन के लिये किसानो को वितरित हुई देसी मशीनें

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर पर प्रसार निदेशालय द्वारा संचालित पराली जलाने की समस्या को सौर, विद्युत चलित मशीनों के माध्यम से नियंत्रित करना, योजना के अंतर्गत बैटरी चलित विकल्प ई ब्रश कटर 100 मशीने मंगलवार को किसानो में वितरित की गयी। ये मशीनें जनपद के रसूलाबाद एवं राजपुर विकासखंड के किसानों को वितरित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी ने बताया कि किसान इन नवविकसित मशीनों का प्रयोग कर अपने खेतों में पराली प्रबंधन आसानी से कर सकते हैं। कार्यक्रम में विकल्प संस्था के अनंत चतुर्वेदी ने बताया कि इस मशीन द्वारा गेहूं, धान, चना, उर्द, मूंग,सरसों आदि की कटाई तथा जंगली घासो की सफाई भी आसानी से हो जाती है।  उन्होंने कहा कि एक श्रमिक 8 से 10 घंटे में एक एकड़ की कटाई इस मशीन द्वारा आसानी से कर देता है। उन्होंने कहा इस


मशीन द्वारा प्रति एकड़ लगभग रुपया दो हजार से ढाई हजार प्रति एकड़ बचत हो जाती है यह ऑफ सीजन में खरपतवार नियंत्रण के लिए भी उपयोगी है। निदेशक प्रसार का स्वागत केंद्र के प्रभारी डॉक्टर एके सिंह ने पुष्पगुच्छ,अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। ।कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. खलील खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ महक सिंह,निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ विजय कुमार यादव, वैज्ञानिक डॉ  राजेश राय, डॉ विनोद प्रकाश, डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर निमिषा अवस्थी सहित एसआरएफ शुभम यादव, भगवान पाल, उपेंद्र सिंह सहित एक सैकड़ा से अधिक किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages