सीएसजेएमयू में हुआ भाषण प्रतियोगिता एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 7, 2026

सीएसजेएमयू में हुआ भाषण प्रतियोगिता एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज़ द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष की प्रेरणादायक थीम ‘‘स्वास्थ्य के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहें’’ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज़ के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी, डॉ. दिग्विजय शर्मा एसोसिएट डीन (प्रशासन) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सहायक निदेशिका डा.हिना वैश्य, सहायक निदेशक  धीरज कुमार ने किया। इस अवसर पर  विश्वदीप मिश्रा, दयाशंकर रस्तोगी आदि शिक्षक


मौजूद रहे।  इस अवसर पर धीरज कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता बच्चों और युवाओं के जीवन के प्रारंभिक चरणों में बेहद ज़रूरी है ताकि वे न केवल स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें बल्कि समाज में भी स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के लिए प्रेरक भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages