कूलिंग स्टेशन बनाये जाने के दिये डीएम ने दिये निर्देश
सभी स्थानों में ओआरएस की व्यवस्था कराई जाए सुनिश्चित
मजदूरों के काम का समय बदलने के लिये भी दिये निर्देश
बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कलेक्टेªट सभागार में बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि लू और हीटबेव से बचाव के लिये एडवाइजरी जारी कर दी जाये, गेहूं खरीद केन्द्र में पानी की व्यवस्था तथा सीएचसी,पीएसी एचं पंचायत भवन में कूलिंग स्थल बनाये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने अफसरों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी स्थानों पर ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने लू से बचने के लिए आवश्यक गाइडलाइन जारी करते हुए उसके लक्षणों का प्रचार प्रसार कराया जाने तथा हीट वेव मेंबचाव के प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को प्याऊ लगाई जाने की व्यवस्था कराए जाने तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया हैस, बस स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था छाया की व्यवस्था कराए जाने के
निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद केदो पर छाया, पानी की व्यवस्था तथा एवं प्राथमिक उपचार किटकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैंस उन्होंने कहा है कि कोई भी किसान अपने पराली ना जलाएं क्योंकि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पराली जलाने से वायु प्रदूषण के साथ ही तापमान में वृद्धि भी होती हैस, उन्होंने प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों के समय में भी परिवर्तन किए जाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने निर्देशित किया है कि सुबह 7.30 से 11.00 तक बच्चों के विद्यालय खोले जाएं।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी हैंडपंपों को ठीक कराया जाने तथा पेयजल की व्यवस्था ब्लॉक, तहसील एवं समस्त सरकारी भवनों में कराया जाने तथा कूलिंग स्टेशन बनाए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया की जगह-जगह पर घड़े की पानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने पशुओं की सुरक्षा तथा पेयजल से की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने श्रमिकों के कार्य समय में भी परिवर्तन किए जाने हेतु निर्देशित किया है श्रमिकों के कार्य स्थलों पर पेयजल छायाकी व्यवस्था कराया जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है की पंपिंग स्टेशनों एवं जहां से पानी की आपूर्ति की जाती है ऐसे स्टेशन ऑन पर तथा अस्पतालों में विद्युत की संक्षिप्त व्यवस्था प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराई जाएस उन्होंने विद्युत को तत्काल ठीक कराया जाने तथा ओवरलोड को चेक करने के साथ समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैंस, उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान संस्थान के अधिकारियों को निर्धारित समय पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है जिससे कि पेयजल की कोई समस्या उत्पन्न न होने पाए उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को पानी के टैंकरों की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आंगनबाड़ी केदो तथा विद्यालयों में भी वह प्राथमिक उपचार चिकित्सा के तथावते की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के सहयोग लेकर प्रणाली ने जलाए जाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किए जाने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने के अपेक्षा की है उन्होंने कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा सड़क किनारे कूड़ा इकट्ठा न होने एवं कूड़ा जलाने पर भी प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारी गाना संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment