जिला उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 20, 2026

जिला उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

नगर व कस्बो के चुनाव हेतु मुख्य व सह चुनाव अधिकारी चयनित

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला उद्योग व्यापार मण्डल पंजीकृत की बैठक हरिहरगंज स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रविप्रकाश दुबे के साथ प्रदेश प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता उर्फ़ कल्लू लोहिया लोहा कोठी बिन्दकी क़ी अध्यक्षता में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर चंद्र पुरवार फतेहपुर को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पांच लोगो को दी गई जिसमें सिद्धार्थ सिंह बिन्दकी, राम ज़ी गुप्ता बिन्दकी, अनिल कुमार कपाड़िया बिन्दकी, प्रकाश सिंह फतेहपुर, मोईन चैधरी फतेहपुर, जिला महामंत्री सरदार वरिन्दर सिंह बनाए गए व जिला सयुक्त महामंत्री बिन्दकी के जितेंद्र सिंह चंदेल ज़ी को बनाया गया। अब जिला कोषाध्यक्ष कार्यभार विवेक श्रीवास्तव फतेहपुर देखेंगे। उनके साथ सहकोषाध्यक्ष

बैठक करते जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

रामचंद्र गुप्ता होंगे। जिला मंत्री पद पर पांच लोगो की नियुक्ति हुई। जिसमें अजीत सिंह राठौर बिन्दकी, अनुपम लोहिया बिन्दकी, नितेश सिंह बिन्दकी, रामबाबू गुप्ता फतेहपुर, भरत गुप्ता फतेहपुर बनाए गए। साथ ही जिला संगठन मंत्री पद पर जिन पांच व्यापारियों की नियक्ति हुई है उनमें अतुल सिंह गौड़ बिन्दकी, प्रभाकर द्विवेदी फतेहपुर, बीरेंद्र साहू फतेहपुर, निजामुद्दीन फतेहपुर, अरुण सोनी क़स्बा गाजीपुर फतेहपुर, जिला उद्योग व्यापार मण्डल (पंजी.) के भविष्य में नगर व कसबो के चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में राजकुमार मिश्रा फतेहपुर मुख्य चुनाव अधिकारी, बद्री बिशाल गुप्ता व मोहम्मद अकरम का सह चुनाव अधिकारी के रूप में चयन हुआ। सरदार गोबिंद सिंह को जिला प्रचार मंत्री का पदभार दिया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने व उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह क़स्बा बिन्दकी में आयोजित होगा। जिसकी तिथि व समय की जानकारी एक सप्ताह में दी जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages