तपती गर्मी में निःशुल्क लस्सी बांटकर पहुंचाई राहत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 20, 2026

तपती गर्मी में निःशुल्क लस्सी बांटकर पहुंचाई राहत

बेटी शान्वी ने फीता काट कर वैदिक रीति रिवाज से किया शुभारंभ 

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के पीलू तले चैराहा स्थित विजय लस्सी भंडार में तपती गर्मी के मौसम में राहगीरों को निःशुल्क लस्सी पिलाकर राहगीरों को राहत देने का प्रयास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी विनोद गुप्ता की सात वर्षीय पौत्री शान्वी गुप्ता ने वैदिक रीति रिवाज के साथ फीता काटकर किया। उसके उपरांत राहगीरों को प्रेमपूर्वक लस्सी वितरित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित व्यापारी नेता एवं समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि लस्सी विक्रेता विजय ने बहुत ही पुनीत कार्य किया है। इस समय सूर्य देव अपनी पूरी गर्मी धरा

निःशुल्क लस्सी वितरण करते व्यापारी नेता।

पर गिरा रहे हैं। ऐसे मौके पर लोगों को दोपहर में घर से निकलने में काफी असुविधा का सामना करना पडता है। लस्सी विक्रेता ने गर्मी में कुछ समय के लिए लोगों को निःशुल्क लस्सी पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश सोनी, दोसर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नरायण बाबू गुप्ता, रोहित चैरसिया, सुनील गुप्ता, आकाश मोदनवाल, नैंसी गुप्ता, अमर वर्मा, नूर आलम, संतोष मोदनवाल, संजय गुप्ता सहित तमाम समाजसेवी एवं राहगीर उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages