सैकड़ों महिलाओं ने कलेक्टेªट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । स्मार्ट मीटर के द्वारा स्मार्ट तरीके से बिजली विभाग और जीनस कम्पनी के द्वारा की जा रही स्मार्ट लूट का विरोध लगातार बांदा में जारी है। आज पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने कलेक्टेªट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि स्मार्ट मीटर हटाओ पुराना मीटर लगाओ। आज कलेक्टेªट परिसर में पुष्पा गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने स्मार्ट को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। महिलाओं
ने कहा कि हम लोग मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करते है, स्मार्ट मीटर में मनमानी बिल आ रहा है,हम बिल की अदायगी करें या बच्चों का पेट भरे। महिलाओं ने कहा कि हम एडवांस बिल कहां से जमा करें, महिलाओं ने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराना मीटर लगाया जाये ताकि गरीब जनता को राहत मिल सके। अगर पुराने मीटर नहीं लगाये जाते तो जनता उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।


No comments:
Post a Comment