चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पंचायत चुनाव के समय से न होने की संभावना के बीच त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रधानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला पंचायत परिसर में एकत्र होने के बाद बड़ी संख्या में प्रधान नारेबाजी करते हुए कलेक्टरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को सौंपा। जिला पंचायत परिसर में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला सहित प्रधानों ने समय से चुनाव न होने की संभावना को देखते हुए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। इसके बाद सभी प्रधान जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव सहित सभी ब्लाक प्रमुखों के साथ कलेक्टरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम पुलकित गर्ग को सौंपा। इस दौरान प्रधानों ने कहा
कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल आगामी 26 मई व 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए निर्धारित समय के भीतर पंचायत चुनाव होने की संभावना के दृष्टिगत सभी प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा, पहाड़ी सुशील द्विवेदी, कर्वी गुलाब सिंह, रामनगर गंगाधर मिश्र, संगठन के कर्वी ब्लाक अध्यक्ष विष्णुकांत पांडेय, पहाड़ी अभिलाष पटेल, रामनगर पुष्पलता सिंह, मानिकपुर जगदीश पटेल, मऊ प्रभात पांडेय, मीडिया प्रभारी विपिन मिश्रा, मीना देवी, साधना सिंह, चंदन सिंह, रामानंद, राज कुमार, रामआसरे, रामबाबू, दीपशिखा, राजेन्द्र सिंह, भीम पांडेय, ऊषा सिंह, इंद्रजीत, उर्मिला देवी, रामनारायण, अनीता सिंह, रामनाथ, रामशरण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment