पूर्व मंत्री नसीम ने बच्चों को बांटे बैग व स्टेशनरी किट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 24, 2026

पूर्व मंत्री नसीम ने बच्चों को बांटे बैग व स्टेशनरी किट

शिक्षित व्यक्ति ही दिखा सकता है समाज को नई दिशाःहसन

बांदा, के एस दुबे  । हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन के तत्वाधान में आज पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्कूली बच्चों को बैग सहित स्टेशनी किट वितरित की और कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज में फैली विकृतियों को दूर करने में अपना अहम योगदान दे सकता है। शिक्षा के नवीन सत्र प्रारंभ होने पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की टीम ने स्कूलों बच्चों को शिक्षा सामग्री,स्कूल बैग आदि पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी के हाथों से वितरित कराए जिसको पाकर बच्चे फूले नहीं समा रहे थे स्कूल किट, बैग आदि पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम


की सफलता को और भी विशेष बना दिया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, मुमताज अली, वसीम उल्लाह एड0,जुगनू पूर्व सभासद आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने संस्था के सामाजिक कार्यों से पूर्व मंत्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी को अवगत कराया एवं पूरी टीम ने पूर्व मंत्री एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages