बांदा, के एस दुबे । किसान कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनवीर तेवतिया की गिरफ्तारी के विरोध में यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपतें कहा कि जब तक अधिग्रहीत की गई जमीनों का उचित मुआवजा दिलाया जाये। बुलंदशहर में गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित जमीनों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा धरना अब तनावपूर्ण मोड़ पर आ गया है। किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनवीर तेवतिया और तहसील अध्यक्ष मंजीत पुनिया को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने
के बाद किसानों में भारी रोष व्याप्त है। यूनियन ने इस कार्रवाई को “लोकतंत्र की हत्या“ और “तानाशाही“ करार दिया है। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रहे किसान नेताओं को जेल भेजना पूरी तरह से अनुचित है। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश की विभिन्न इकाइयों सहित तमाम किसान संगठनों में आक्रोश है। किसान कामगार यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चौधरी मनवीर तेवतिया और उनके साथी को रिहा नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment