मनरेगा कर्मियों का 16-25 अप्रैल तक हड़ताल ऐलान
फतेहपुर, मो शमशाद । प्रदेश स्तरीय आह्वान पर विकास खंड बहुआ के समस्त मनरेगा कार्यभारियों ने लंबित मानदेय और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि कई माह से उनका मानदेय बकाया है, जबकि अक्टूबर 2021 में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं एचआर पॉलिसी लागू करने, मानदेय बढ़ोतरी व पिछले 20 वर्षों से कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरणकृपर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
![]() |
| बीडीओ को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक। |
इसी के विरोध में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर विकास खंड बहुआ के सभी मनरेगा कर्मचारी 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि इस दौरान उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 26 अप्रैल 2026 को प्रत्येक ब्लॉक से पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजा जाएगा। इसके साथ ही एक मई को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से अपील की है कि हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मचारी पर कार्य करने का दबाव न बनाया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राकेश तिवारी, एपीओ महेंद्र कुमार, लेखा सहायक वैभव गुप्ता, सीओ, केके विश्वकर्मा, तकनीकी सहायक परवेज सिद्दीकी, रामसनेही, फिरोज खान, पुष्पेंद्र सिंह, राम सिंह, दिनेश साहू, शिवदास, पुष्पा देवी, शंकर प्रसाद, संदीप पटेल, चंद्रहास सिंह, अनिल पांडेय, अबरार खान, देवानंद, बलराम, लक्ष्मण सिंह, उदयवीर, राजकुमार, जयशंकर तिवारी, कमल किशोर, धर्मेंद्र, श्यामबाबू यादव और विजय बहादुर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment