बांदा, के एस दुबे । बदौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक गांव की पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि पीड़िता पूनम पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम साधोपुर अंश भूसासी की निवासी है पीड़िता के पति राजेंद्र सिंह को पारिवारिक जनार्दन सिंह महेंद्र सिंह उर्मिला आदि अपने घर में बंधक बनाकर रखे हुए हैं पीड़िता अपने घर में खेती आदि नहीं कर पा रही पीड़िता के लड़के व बहू बच्चों को जान से मारने की आए दिन धमकी देते हैं जो कहते हैं कि तुम लोग यहां से चली जाओ साथ ही खेती में कब्जा कर लिया है फसल नहीं काटने दे रहे और कहां की अगर घर से भी तुमको निकाल देंगे पीड़िता के लड़के को मार डालने की
धमकी देते हैं लोगों उनके खिलाफ गवाही नहीं देते पीड़िता बहुत परेशान है पीड़िता अपने पति को बंधक से छोड़ने जाने की मांग की है उक्त दबंग लोग आए दिन पीड़िता और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता की मांग है कि मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़ितों के पति को वहां से छुड़ाया जाए। वही जब पूरे मामले की जानकारी बदौसा थाना प्रभारी निरीक्षक से की गई तो उन्होंने बताया की पीड़िता कई सालों के बाद वापस ससुराल आई है और जिसका पति अपनी बहन के यहां हमीरपुर में है जिनका कल बुलाया है थाने में कई बार इनका समझोता भी कराया गया है। बंधक बनाने का गलत आरोप लगाया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment