बबेरू / बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के सुकदेव सिंह लव कुश महाविद्यालय सभागार का मंगलवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर एक संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह नरैनी पुलिस क्षेत्रधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी व नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता रहे। वहीं छात्रा अनामिका शशि पूजा एवं अर्चना पटेल के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं छात्रा कोमल यादव व कशिश सिंह के द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर उद्बोधन किया। वही संवाद गोष्टी पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच संवाद किया गया,जिसमें बताया कि सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमनाथ पर्व
मनाया जा रहा है। गुजरात के सोमनाथ में आयोजित यह आयोजन भारत के सनातन संस्कृत अटूट आस्था और पुनः निर्माण की जीवंत परंपरा का उत्सव मानता है। जिसमें सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बिंदु उद्देश्य ऐतिहासिक महत्व आयोजन और भागीदारी महिला सशक्तिकरण संस्कृत संदेश आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया कि मोबाइल का प्रयोग पढ़ाई लिखाई में करें और आज के युग में हो रहे मोबाइल से अपराध के बारे में भी जानकारी दिया। इसीलिए सबको मोबाइल से सतर्क रहने और अपने माता-पिता का कहना माने कोई गलत कदम ना उठाएं जिस पर किसी के माता-पिता को ठेस पहुंचे, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रपाल कुशवाहा ने किया , इस मौके पर अतिथियों को सुधीर कुशवाहा जी के द्वारा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । मौके पर कॉलेज के प्रवक्ता मोहनलाल कुशवाहा बिमलेश कुशवाहा संजय सिंह राम पांडे सुरेश कुशवाहा संजय उदास संजीव पटेल रामराज बिंदेश्वरी प्रसाद रमाशंकर पाल संतोष कुशवाहा अमरनाथ रामगुलाम राजकुमार नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ व सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment