33 प्रतिशत खरीद पर गरजे अधिकारी
15 जून तक अभियान जारी रहेगा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में गेहूं खरीद व्यवस्था अब प्रशासनिक कसौटी पर कसती नजर आ रही है। विशेष सचिव ग्राम्य विकास एवं नोडल अधिकारी जयनाथ यादव के औचक निरीक्षण ने क्रय केंद्रों की रफ्तार और हकीकत दोनों को उजागर कर दिया। राजापुर, पहाड़ी और कर्बी मंडी तक पहुंचे अधिकारी ने साफ संकेत दे दिया कि अब ढिलाई नहीं चलेगी। 17 हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक महज 5,715 मीट्रिक टन खरीद, यानी करीब 33 प्रतिशत उपलब्धि, व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रही है। डॉ. अविनाश कुमार झा के अनुसार 1,224 किसानों से खरीद और 14.35 करोड़ रुपये का भुगतान तो हुआ है, लेकिन 3,615 पंजीकृत किसानों के सापेक्ष यह रफ्तार अभी भी
![]() |
| खरीद केन्द्र पर निरीक्षण करते नोडल अधिकारी |
सुस्त मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ निर्देश मिले कि भारतीय खाद्य निगम तक गेहूं की डिलीवरी तेज की जाए और किसानों को केंद्रों पर इंतजार से राहत दी जाए। टोकन व्यवस्था को मजबूत करने, चकबंदी गांवों के किसानों का प्राथमिकता से सत्यापन और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 15 जून की समयसीमा से पहले यह खरीद अभियान रफ्तार पकड़ता है या फिर आंकड़ों का यह अंतर बड़ा सवाल बनकर उभरता है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment