न्याय के लिए पहुंचे जसपुरा थाना तो पीड़ित के साथ पुलिस ने की उल्टा मारपीट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

न्याय के लिए पहुंचे जसपुरा थाना तो पीड़ित के साथ पुलिस ने की उल्टा मारपीट

जसपुरा पुलिस के दो कर खास से परेशान है क्षेत्रीय ग्रामीण 

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव गांव निवासी रोशनी ने थाना जसपुरा शिकायती पत्र देने गई थी कि वह अपने घर पर रात में सतुवा भुज रही थी तभी शराब के नशे में पड़ोस की ही अजीत शराब पीकर मारपीट करने लगा और घर पर ईट मारा जिसका विरोध  पीड़िता के पति ने किया तो उसको भी गाली गलौज किया जिसका वीडियो के उनके पास मौजूद है जिसकी शिकायत लेकर रात में 10:00 बजे पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची तो थाने में उनकी नहीं सुनी गई और उल्टा उसके पति के साथ थाने में एक कांस्टेबल के द्वारा मारपीट की है। साथ ही उनका फोन भी छीन लिया गया बाद में दरोगा के आने पर फोन वापस किया गया। 


जसपुरा पुलिस पर आए दिन मारपीट जैसे आरोप लगाते रहते हैं  पुलिस इस समय अपराधियों पर अंकुश न लगाने की बजाय पीड़ितों के साथ ही लगातार अत्याचार कर रही है। आए दिन चोरी मारपीट क्षेत्र में होती है  इस पर बांदा पुलिस को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि पीड़ितों पर ही जसपुरा मारपीट कर सुलह समझौता कर देती है तो न्याय कैसे मिलेगा। पुलिस के खिलाफ काफी लोगों में आक्रोश देखने को मिलता है।वही सूत्रों की मन तो उनका कहना है कि इस सूरत थाने में काफी दिनों से तैनात दो कांस्टेबल है जिनके द्वारा अवैध वसूली में मस्त रहते हैं और थाना प्रभारी निरीक्षक के कारखास है। जिनके द्वारा क्षेत्र के सारे दो नंबर के व्यापार चलवाए जाते हैं और लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है जिनको लगभग 3 साल से ऊपर हो गए थाने में आए हुए।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages