बुंदेलखंड को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 938 किमी लंबे सड़कों के जाल से चमकी बांदा की किस्मत
ग्रामीणों को कीचड़ और कच्चे रास्तों से मिली मुक्ति
बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प अब धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। बांदा जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए योगी सरकार ने यहां की सड़कों का कायाकल्प कर दिया है। जिले के कोने-कोने तक आधुनिक कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए सरकार ने 1286.54 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया है। जिससे अब बांदा की किस्मत चमक उठी है। जिसके तहत जिले में कुल 289 नई सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण से विकास की नई गाथा लिखी गई है।
938 किमी लंबे सड़कों के जाल से चमकी बांदा की किस्मत
लगभग 938 किलोमीटर लंबा पक्का मार्ग अब ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ रहा है। अब तक जिन गांवों के लोग कच्चे रास्तों और बरसात में होने वाले भीषण कीचड़ से परेशान थे। उन्हें इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल गई है। बांदा के सुदूर गांवों तक अब एम्बुलेंस स्कूल बस और व्यापारिक वाहन बिना किसी बाधा के पहुंच रहे हैं।
कनेक्टिविटी से आई जिले में खुशहाली
सड़कों के इस जाल ने न केवल सफर आसान किया है बल्कि ग्रामीणों के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार भी खोल दिए हैं। किसान अब अपनी उपज आसानी से मंडियों तक पहुंचा पा रहे हैं। कहा जाए तो जो काम दशकों में नहीं हुआ उसे योगी सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरा कर दिखाया है। सड़कों के निर्माण से बांदा अब बुंदेलखंड में आधुनिक कनेक्टिविटी का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। सरकारी दावों के मुताबिक सरकार का लक्ष्य केवल सड़क बनाना नहीं बल्कि अंतिम मील तक खुशहाली पहुंचाना है। 1286 करोड़ के इस निवेश ने बांदा के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। जिससे जिले में उद्योग और व्यापार की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।


No comments:
Post a Comment