जन आक्रोश अभियान बना राजनीतिक हथियार, नारी शक्ति के नाम पर सियासत गरम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

जन आक्रोश अभियान बना राजनीतिक हथियार, नारी शक्ति के नाम पर सियासत गरम

चित्रकूट में मंत्री का बड़ा दांव 

नारी शक्ति पर जन आक्रोश की हुंकार 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के सियासी गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन आक्रोश अभियान को धार देने खुद प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) सर्किट हाउस पहुंचे। दोपहर 12 बजे आयोजित प्रेस वार्ता महज औपचारिकता नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश का मंच बन गई, जहां महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर सरकार की मंशा को खुलकर सामने रखा गया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि संविधान संशोधन विधेयक के अटकने के बावजूद सरकार पीछे हटने वाली नहीं, बल्कि जन-जागरण के जरिए इसे जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा। सवाल यह भी गूंजा कि जन आक्रोश आखिर किसके खिलाफ है- व्यवस्था की

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद व प्रभारी मंत्री

सुस्ती या विपक्ष की रणनीति? मंत्री ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए जनता से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, पंकज अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश खरे और डॉ अश्विनी अवस्थी समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक वजन दिया। कुल मिलाकर, यह प्रेस वार्ता सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि आने वाले सियासी समीकरणों की दस्तक भी बनकर उभरी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages