14 अप्रैल को सूर्य की मेष संक्रांति खरमास होंगे समाप्त, 15 अप्रैल से गूंजेगी शहनाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2026

14 अप्रैल को सूर्य की मेष संक्रांति खरमास होंगे समाप्त, 15 अप्रैल से गूंजेगी शहनाई

14 मार्च से सूर्य के मीन राशि में जाने से खरमास के चलते विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लगा था। अब 14 अप्रैल को दिन में 11:45 पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर जायेंगे और खरमास समाप्त हो जायेगा । 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त मिलेंगे इस वर्ष अधिक ज्येष्ठ मास 17 मई से 15 जून तक रहेगा अधिक मास में विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते है हैं। प्रत्येक वर्ष  चंद्र कैलेंडर 354 दिनों का होता है, जबकि सूर्य कैलेंडर 365 दिनों का होता है। अधिक मास 32 महीने और 16 दिन बाद आता है। इन दोनों के अंतर को संतुलित करने के लिए पंचांग में


एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है। इसे ही अधिक मास या पुरषोतम मास या  मलमास कहते हैं। 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी होगी और चातुर्मास प्रारम्भ होगा विवाह कार्य रुक जायेंगे और 20 नवम्बर को  देवउठनी  एकादशी के बाद विवाह कार्य होंगे, 17 अप्रैल को स्नान दान की अमावस्या है , 19 अप्रैल को परशुराम जयंती, उद्या तिथि अनुसार 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी, 25 अप्रैल को माता सीता का प्राकट्योत्सव है 30 अप्रैल को श्री नृसिंह प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा

 विवाह मुहूर्त-    अप्रैल -15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 27, 28, 29   मई -1,3 , 5 ,6, 7, 8 , 13, 14  जून -21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29  जुलाई -1, 6, 7, 11, 12  नवम्बर -21, 24, 25, 26  दिसंबर -2, 3 , 4, 5,6  

  - ज्योतिषाचार्य एस.एस.नागपाल, स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages