प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय सुगंध उद्योग प्रबंधन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 18, 2026

प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय सुगंध उद्योग प्रबंधन

प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम 

कानपुर, प्रदीप शर्मा - डॉ अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फ़ॉर दिवंगजन , आनंदपुरीडी, कानपुर  में  विकास आयुक्त कार्यालय, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रबंधन विकास कार्यक्रम अंतर्गत  विस्तार इकाई, सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र, कानपुर द्वारा आयोजित  पांच द्विवसीय सुगन्ध उद्योग प्रबंधन पर प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरण  समारोह  आयोजित किया गया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान की निर्देशिका प्रोफेसर रचना अस्थाना एवं  विशिष्ट अतिथि डॉ भक्ति विजय शुक्ला, सहायक निदेशक प्रभारी, विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र, कानपुर एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय इन्नोवेशन फाउंडेशन के नवाचार अधिकारी,अनिल त्रिपाठी रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दो बैच में  प्रतिभागियों ने  भाग लिया।


कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ आये और अपने व्यख्यान दिए। कार्यक्रम में आगन्तुकों का स्वागत डॉ अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फ़ॉर दिवंगजन आनंदपुरी के डॉ ओमहरी ने  किया व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।अनिल त्रिपाठी में आज के समय मे इन प्रशिक्षण कार्यक्रम की आवश्यकता के बारे में बतलाया। संस्थान के डीन प्रोफेसर आर के शुक्ला ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभ होने की बात कही। पत्रकार महेश शर्मा ने इस तरह के कार्यक्रम को आज की शिक्षा नीति के अनुसार आवश्यक बतलाया।डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान कॉलेज प्रबंधन, अध्यापक जन और विद्यार्थियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने प्रो. रचना अस्थाना  एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ ओमहरी को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages