325 बच्चों को दवा का किया वितरण
फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव महाभियान कुसुंभी में चलाया। डॉ अनुराग ने बच्चों से कहा कि सबसे अधिक समय आप लोगों का विद्यालय व घर में गुजरता है इसलिए हम सभी को अपने विद्यालय व घर में स्वच्छता रखनी होगी तभी हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह से
![]() |
| बच्चों को चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। |
धुलना चाहिए। डॉ अनुराग द्वारा पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय कुसुम्भी के 252, प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी द्वितीय के 73 कुल 325 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, इंचार्ज प्रधानाचार्य पूजा सेंगर, शिवम, कुलदीप, रमेश सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment