देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, झांसी। माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के निर्देशानुसार गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में क्षय रोग विभाग, जीवन् शाह, झांसी मे क्षय रोगियों को पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अंशुमान तिवारी ने क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए कहा कि रोगियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई, हवादार वातावरण एवं मानसिक सहयोग के महत्व पर
जोर दिया। उन्होंने कहा— “टीबी हारेगा, देश जीतेगा — अगर दवा, पूरी जांच जरूरी और भेदभाव से दूरी।” इस अवसर पर रूपेश नामदेव (जिला कार्यक्रम समन्वयक), आशीष अग्रवाल (जिला पीपीएम समन्वयक), सुनील तिवारी, अनूप अग्रवाल, देवेंद्र व्यास, रवि श्रीवास्तव, नरेंद्र रावत एवं कविता वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नेहा मिश्रा द्वारा किया गया। संचालन श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री भूपेंद्र मिश्रा ने व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment