तेज रफ्तार बाइक सवार ने मोपेड में मारी टक्कर, मोपेड सवार महिला की हुई मौत अधेड़ घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2026

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मोपेड में मारी टक्कर, मोपेड सवार महिला की हुई मौत अधेड़ घायल

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने मोपेड सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर जिससे मौके पर पत्नी की हुई मौत पति बांदा रिफर जसपुरा थाना क्षेत्र के नार्जिता गांव की रहने वाली पति-पत्नी दोनों आज गैस न मिलने के कारण केवाईसी करने जसपुरा गैस एजेंसी आए थे जो वापस अपने विक्की से गांव जा रहे थे जिसमें से पति जगमोहन 62 वर्ष निवासी नर्जिता विक्की चल रहा था और पत्नी सुशीला 58 वर्ष पीछे बैठी थी तभी कुम्हारिया डेरा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गिरकर घायल हो गए वहीं राहगीरों की मदद से दोनों को जसपुरा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने सुशीला देवी को मृत्यु घोषित कर दिया और पति जगमोहन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल


रेफर कर दिया वहीं मृतक के परिवार के ही छोटू प्रजापति ने बताया कि पति-पत्नी दोनों लोग गांव में रहते थे जिनमें दो बेटे थे बड़ा बेटा पवन जो लखनऊ में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है तथा छोटा बच्चा पिछले साल खत्म हो गया था एक लड़की नीलम थी जिसकी शादी हो गई है दोनों लोग पति-पत्नी रहकर गांव में गुजारा करते थे इस घटना से पूरे गांव में मौसम छाया हुआ है सूचना मृतक के लड़के को दी गई है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages