खुल रहा सैनिक पालीक्लीनिक भवन निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 5, 2026

खुल रहा सैनिक पालीक्लीनिक भवन निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार

भवन निर्माण तत्काल प्रभाव से रूका, जांच टीम गठित 

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक सूबेदार मेजर विनोद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम पूर्व सैनिकों व उनके परिवार की समस्याओं को सुना गया इसके पश्चात अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि सैनिक पॉलीक्लिनिक भवन के निर्माण में जिला प्रशासन व कुछ सैनिक अधिकारियों के भ्रष्टाचार युक्त कार्यशैली के कारण जो घोटाला किया गया था वह परत दर परत खुलता जा रहा है और यह सिद्ध हो गया है कि घोटाला किया गया जिसका परिणाम यह हुआ कि भवन निर्माण का कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित हो गई है। ईमानदार कर्नल विभय मान सिंह ने नौकरी से हटना तो पसंद किया परंतु घोटाले से समझौता नहीं किया जबकि उन्होंने 25 अगस्त 2025 को ही

बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी।

चार्ज संभाला था और उनकी सेवा 30 मार्च 2027 तक बाकी थी। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने एक प्रस्ताव रखा कि पिछले दो वर्ष से जनपद की एक समस्या बढ़ रही है कि प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण न ही पीड़ित व्यक्ति की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाती है और न ही जमीन संबंधी विवादों का सही निस्तारण किया जाता है। पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी की मंशा को अधीनस्थ अधिकारी पलीता लगाते हैं। जिसको संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर प्रेम सागर शुक्ला, कमल कुमार, रामचंद्र, दीपक बाजपेई, राजेश कुमार शुक्ला, राजकुमार तिवारी, उदय भान सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, बीबी तिवारी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री, राम सिंह सेंगर, राम प्रसाद द्विवेदी, अशोक कुमार यादव, हीरालाल, सुनीता यादव, सुमन मौर्य, सुनिशा सिंह, यदुनंदन सिंह उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages