युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 9, 2026

युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्रवाई

फतेहपुर, मो शमशाद । सदर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी और जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाने के प्रयास के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर वांछित आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जार्डन पुत्र स्व0 हनीफ निवासी उत्तरी खेलदार थाना कोतवाली पर आरोप है कि उसने एक अज्ञात लड़की का रास्ता रोका, अश्लील हरकतें कीं, उसे खींचा और जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाने का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज दी और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक।

पीड़िता ने थाना कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा संख्या 130/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 75, 352 एवं 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जार्डन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली घटनाओं पर भी पुलिस सतर्क नजर रख रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages