स्कूली बस ने दो को मारी टक्कर, छात्र की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 8, 2026

स्कूली बस ने दो को मारी टक्कर, छात्र की मौत

हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा हो गई भीड़

पुलिस ने फरार बस चालक को हिरासत में लिया

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद  । एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र समेत एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे छात्र की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मंझनपुर जनपद कौशांबी में भर्ती कराया गया है। उधर दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के चकिया बैरी गांव निवासी शंकरलाल का 13 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार साइकिल पर सवार होकर सुबह साढ़े सात बजे सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल जा रहा था। जब वह गुरू हेल्थ पाली क्लीनिक के सामने पहुंचा तभी साधू शरण सिंह इंटर कालेज बरयेपुर जा रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र समेत

घटनास्थल पर लगी भीड़ व खड़ी स्कूली बस। 

बरयेपुर थाना खखरेरू गांव निवासी बाइक सवार शालू पुत्र विजय यादव 21 वर्ष को भी जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार छात्र आयुष कुमार की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं शालू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक बस खड़ी कर फरार हो गया। दुर्घटना होते ही आस-पास लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शालू को उपचार के लिए खखरेरू सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मंझनपुर जिला कौशांबी रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता शंकरलाल की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक चमन सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी चरकी थाना धाता के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और तत्परता दिखाते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि स्कूली बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र आयुष कुमार की जहां मौत हो गई है वहीं बाइक सवार शालू गंभीर रूप से घायल है। जिसे सीएचसी खखरेरू से उपचार हेतु मंझनपुर जनपद कौशांबी रेफर किया गया है। दुर्घटना की खबर फैलते ही मृतक छात्र के साथ पढ़ने वाले एक अन्य छात्र की दुर्घटना से आहत होने पर स्वाभाविक मौत हो गई है। 

आयुष की मौत बर्दाश्त नहीं कर सका हमजा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूली बस से दुर्घटना का शिकार हुए छात्र आयुष कुमार की मौत के बाद जिगरी दोस्त हमजा सदमे में आ गया और उसकी घर पर ही स्वाभाविक मौत हो गई। बताया जाता है कि ये दोनों दोस्त एक ही स्कूल में कक्षा आठ के छात्र थे। जिनकी मौत आठ अप्रैल को प्रातः आठ बजे हुई। दोनों दोस्तों की मौत के बाद गांव में चर्चा है कि दोनों छात्र विद्यालय में जहां साथ में रहते थे वहीं स्कूल के बाद भी दोनों का समय

आयुष व हमजा की फाइल फोटो।

साथ में ही बीतता था। दोस्त आयुष की मौत की खबर जब हमजा को मिली तो वह सदमे में आ गया और अचानक उसकी भी मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में भी कोहराम मच गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages