जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूरी शुचिता,
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
बांदा, के एस दुबे । शनिवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।अधिकारियों के काफिले ने जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,नगर पालिका बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,मेडिकल कॉलेज,जनता इंटर कॉलेज, खुरहंड मुख्य रूप से शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रॉन्ग रूम और कंट्रोल रूम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में होनी चाहिए। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में बैठकर कैमरों की फीड चेक की और परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की स्थिति जानी।प्रशासनिक टीम ने केवल
सुरक्षा ही नहीं, बल्कि परीक्षार्थियों की बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित व्यवस्थाएं जांची गईं, बायोमेट्रिक हाजिरीरू फर्जीवाड़े को रोकने के लिए परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की प्रक्रिया देखी गई।बुनियादी सुविधाएंरू केंद्रों पर पेयजल की उपलब्धता और बिजली कटौती की स्थिति में जनरेटर की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी पुलिस, विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


No comments:
Post a Comment