विद्मालय मे अव्यवस्थाओ को देख डीएम हुई खफा खँड शिक्षा अधिकारी से माँगा स्पष्टीकरण
बाँदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी, जे.रीभा द्वारा पीएम कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, भरखरी, विकास खंड-बड़ोखरखुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पाई गई विभिन्न कमियों पर गम्भीरता व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को दिए गए। निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने अध्यापकगण को शिक्षा की गुणवत्ता में प्रभावी सुधार लाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने
तथा शिक्षण कार्य को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए कठोर निर्देश प्रदान किए। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा समय-समय पर निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी।


No comments:
Post a Comment