भाजपा के नापाक मंसूबो को खत्म करेगी पीडीए की ताकत: नरेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

भाजपा के नापाक मंसूबो को खत्म करेगी पीडीए की ताकत: नरेश

सपाईयों ने डा. अंबेडकर की जयंती मना की गोष्ठी 

फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद के सभी सेक्टर बूथों पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। साथ ही मुख्यालय में भी जन्म जयंती का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज की भाजपा सरकार संविधान को खत्म करन का काम कर रही है हमे पीडीए की ताकत से उनके नापाक मंसूबों को खत्म करना होगा। देश संविधान से चलेगा। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह

बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई। 

यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। पीडीए के जननायक अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपनी होगी। तभी बाबा साहेब को उनके जन्मदिन की सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। जयंती कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन यादव, चेयरमैन नगर पालिका राजकुमार मौर्य, कमलेश वर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, कालिका प्रसाद, हीरालाल साहू, मोइन खान, शमीम खान, सुघर लाल यादव, वीके साहू, नंद किशोर पाल, आरती पाल, अनिल यादव, सुमित साहू, ऐनुल हसन,  एड, हनुमान सिंह, सुहैल खान हेमू, रिशु तिवारी, नागेंद्र सिंह, नयन सिंह, संदीप माली एडवोकेट, फैजान मुजतबा, रावेंद्र सिंह, कामता प्रसाद, भानु प्रताप सिंह, जितेंद्र यादव, शिवशंकर यादव, गोलू शर्मा, धर्मेंद्र, सूरजबलि, विकास यादव, शिवकरन यादव, संजय सिंह मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages