आवास के सर्वे के मामले में चल रहे अनशन का सपा विधायक समर्थकों के साथ अनशन में बैठे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 6, 2026

आवास के सर्वे के मामले में चल रहे अनशन का सपा विधायक समर्थकों के साथ अनशन में बैठे

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील परिसर में आवास के सर्वे के मामले 50 दिनों से चल रहे अनशन के समर्थन पर आए सपा विधायक, राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। बबेरू तहसील परिसर में पिछले 17 फरवरी से आवास के सर्वे में की गई धांधली को लेकर गांव के बसंत लाल की अगुवाई में अन्य ग्रामीणों के साथ आज सोमवार को 50 वें दिन अनशन जारी रहा, जिसमें आज सोमवार को अनशन के समर्थन पर बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव अपने सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन का समर्थन किया है, और कहा है की जो प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किए गए हैं, उसमें धांधली की गई है, जिससे ग्रामीण आज 50 में दिन अनशन पर बैठे हैं। जब तक आवास का सर्वे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक हम लोगों का समर्थन अनशनकारियों पर रहेगा, क्योंकि यहां के अधिकारी ग्रामीणों की हितों की अनदेखी  कर रहे हैं।


जिससे गरीब ग्रामीण परेशान हैं, जिससे गरीबों की लड़ाई हम सभी समाजवादी साथी मिलकर लड़ेंगे, वहीं केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के ऊपर हमला बोला है, यह सरकार गरीबों बेरोजगारों किसानों के हित में नहीं है, यहां के नौजवान बेरोजगार हैं, महंगाई बढ़ी हुई है, और भाजपा की सरकार में बैठे नेता अंग्रेजों की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन आने वाले 2027 के चुनाव में यहां की जनता धूल चटाने का काम करेगी, और यह भी कहा की गोरे अंग्रेजों की यह जो काली औलादे हैं, उनको हम सबक सिखाएंगे, वही मौके पर बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार व खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद मौके पर पहुंचे, यहां पर विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा दोपहर करीब 3 बजे उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। और कहा कि तुरंत आवास का पुन सर्वे कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष लखन निषाद, शिवाकांत प्रजापति, छेदीलाल गुप्ता, ज्ञान सिंह ,अतुल यादव ,अखिलेश पाल शाहनवाज खान शानू, अर्चना पटेल ,रंजना सिंह, रामकरण आदर्श,, नरेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव ,अनिल सिंह यादव, कमल पाल, राजेश कुमार शिवहरे, विजयपाल यादव साहित्य सैकड़ो की संख्या में सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित अनशन पर बैठे ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं  संचालन का कार्य नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी के द्वारा किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages