बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बांदा जनपद के बबेरू कस्बे के श्री मैरिज हाल में सुरों का महासंग्राम कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय गायिका ज्योति पटेल के द्वारा बुंदेली सांस्कृतिक के गायन विद्या सुगम व बुंदेली पारंपरिक गायन शैली को संरक्षित को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय गायन प्रतियोगिता यानी सुरों का महासंग्राम का कार्यक्रम का आयोजन रविवार की शाम 5:00 बजे से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि शिव शंकर सिंह पटेल, भाजपा नेता अजय पटेल, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, प्रभाकर सिंह पटेल, ग्राम विकास अधिकारी,जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल, राजा दीक्षित, सौरभ शिवहरे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम पर मौजूद रहे। वहीं इस आयोजन में क्रिएटरों का भी सम्मान किया गया है। वही सुरों के महासंग्राम
में कस्बे व क्षेत्र के बच्चियों ने गायन विद्या व बुंदेली गीत प्रतियोगिता में प्रतिभा किया है। जिसमें गायन प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम के आयोजक ज्योति पटेल में बताया कि कल 13 अप्रैल को कार्यक्रम पर प्रतिभाग़ करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।, इस दौरान कार्यक्रम के सहयोग में राकेश सोनी फ़रहान खान, नरेंद्र निषाद एम ऑडिबल म्यूजिक स्टूडियो बबेरू का सहयोग रहा है।


No comments:
Post a Comment