बांदा, के एस दुबे । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज शनिवार, 9 मई 2026 को जनपद मुख्यालय सहित अतर्रा, बबेरू और नरैनी के न्यायालयों में श्राष्ट्रीय लोक अदालतश् का भव्य आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस लोक अदालत ने आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से हजारों परिवारों को वर्षों पुराने मुकदमों से मुक्ति दिलाई।लोक अदालत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सफलता प्राप्त हुई है।कुल निस्तारित वाद 1,19,969,कुल अर्थदण्ड वसूली 1,78,93,411 रुपये, 1,434 वादों में सुलह कर 6.96 करोड़ रुपये कर्जदारों से वसूल किए गए। विभिन्न न्यायालयों द्वारा प्रभावी ढंग से वादों का निस्तारण किया गया।जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना ने सिविल व क्रिमिनल के 4 वादों का निस्तारण किया। संजीव कुमार सिंह (पीठासीन अधिकारी) ने 34 वादों का निस्तारण कर पीड़ितों को 12,57,500 रुपये की
बीमा राशि दिलाई।प्रदीप सिंह (प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय) ने कुल 43 पारिवारिक वादों को सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाया।दिव्यकान्त सिंह राठौर (अपर सी.जे.एम. रेलवे) ने सर्वाधिक 533 वाद निस्तारित कर 4,99,990 रुपये अर्थदण्ड वसूला।राजस्व विभाग द्वारा 81,409 वाद, उपभोक्ता फोरम द्वारा 05 वाद और पुलिस/आरटीओ विभाग द्वारा 35,245 वादों का निस्तारण किया गया।लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में जिला पूर्ति विभाग, जिला कारागार और जिला अस्पताल द्वारा अपनी-अपनी परियोजनाओं के स्टाल लगाए गए। जनपद न्यायाधीश व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने इन स्टालों का निरीक्षण किया।उद्घाटन समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रवि शंकर, रामनरेश यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सजीव पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सौरभ सिंह ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य सुलह से समाधान है, ताकि लंबित मुकदमों के बोझ को कम किया जा सके और आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।


No comments:
Post a Comment