डीएम-एसपी ने थानों में की जनसुनवाई, लापरवाही पर दी चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

डीएम-एसपी ने थानों में की जनसुनवाई, लापरवाही पर दी चेतावनी

53 में से 22 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण 

बांदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुपालन में, जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आज शनिवार, 9 मई 2026 को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु उचित कदम उठाए। जनपद के मुख्य आयोजन के अंतर्गत जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक  पलाश बंसल ने थाना कोतवाली नगर में स्वयं जनसुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित पटल के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखा जाए।


जनपद स्तर पर आयोजित इस समाधान दिवस में कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 शिकायतों का निस्तारण पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए टीम गठितरू शेष बची शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद के अन्य सभी थानों पर भी उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने जनता की शिकायतों को सुना। अधिकतर मामले भूमि विवाद, आपसी मनमुटाव और अतिक्रमण से संबंधित रहे। प्रशासन ने संदेश दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages