कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सेवायोजन के निदेशक डा.विजय कुमार यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के कैम्पस प्लेसमेन्ट द्वारा एमबीए एग्री बिजनेस के छात्र मिस्टर अंशुमान सिंह का इंडोरमा इंडिया प्रा.लि.कम्पनी में मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर चयन किया गया। है। इंडोरमा इंडिया प्रा.लि.कम्पनी सिंगापुर के इंडोरामा कॉर्पोरेशन का हिस्सा है। और भारत प्रमुख उर्वरक कम्पनियों में से एक है। उन्होंने बताया कि कम्पनी मुख्य रूप से पारस और शक्तिमान ब्राण्ड के तहत यूरिया,डीएपी,एनपीके और एसएसपी
जैसे खाद बनाती है। जो देश के जाने माने ब्राण्ड उर्वरक उत्पद है। इसके साथ ही इस वर्ष इस अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनी में सीएसए के कई छात्रो को इंटर्नशिप के लिए भी प्रस्ताव दिया है। जिसमें लगभग एक दर्जन छात्रों को अवसर मिलेगा। चयनित छात्र को अच्छे पैकेज के साथ-साथ अन्य सुविधाएँ भी दी जायेगी। विश्वविद्यालय के डॉक्टर खलील खान ने बताया कि कुलपति डा. संजीव गुप्ता ने इस कम्पनी में चयनित हुये छात्रो को उनके उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की है।


No comments:
Post a Comment