लावारिस बाइक और 4 सरकारी वैलेट बॉक्स छोड़कर भागे चोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2026

लावारिस बाइक और 4 सरकारी वैलेट बॉक्स छोड़कर भागे चोर

बांदा, के एस दुबे । शहर के कोतवाली नगर अंतर्गत स्वराज्य कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार को स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। चोरी के वैलेट बॉक्स बेचने जा रहे चोरों को मोहल्ले वासियों ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद चोर सामान और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्वराज्य कॉलोनी जेल रोड, गली नंबर 9 में कुछ संदिग्ध युवक बाइक पर लदे हुए बक्सों के साथ देखे गए। मोहल्ले के लोगों को उन पर शक हुआ और जब उन्हें टोकने की कोशिश की गई, तो युवक घबरा गए।


स्थानीय लोगों की सक्रियता और घेराबंदी बढ़ती देख चोर अपनी बाइक और बक्सों को वहीं छोड़कर गलियों के रास्ते फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लावारिस हालत में मिले बक्सों की जांच की, तो वे सरकारी मतपेटियां निकली। पुलिस ने मौके से 4 मतपेटियां और एक बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये मतपेटियां कहां से चोरी की गई थीं और चोर इन्हें किसे बेचने ले जा रहे थे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages