कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वाधान में निजीकरण के विरोध में जोनल कार्यालय जोन 5 गोविंद नगर में शुक्रवार को सैकड़ों कर्मचारियों की बैठक हुई जिसमें समस्त कर्मचारियों से दिनांक 11 मई 2026 से 13 मई 2026 तक काला फीता बांधकर नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षण करना एवं 14 मई 26 को 12:00 से मोतीझील में आम सभा में भारी संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अभी तक सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा मानव बल आपूर्ति के माध्यम से आउटसोर्स सफाई कर्मचारी से कार्य लिया जाता था अब नगर आयुक्त द्वारा सेवा प्रोवाइडर कंपनी से ई टेंडर के माध्यम से कार्य करना चाहते हैं जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम बोर्ड से मिलने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ेगा, उन्होंने जी पोर्टल के माध्यम से टेंडर कराई जाने की मांग की
कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि हम आज भी जनहित में किसी तरह के आंदोलन के पक्षधर नहीं है लेकिन नगर निगम द्वारा निरंतर हम लोगों के मांगों की अनदेखी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण आए दिन आउटसोर्स कर्मचारी को सेवा से बाहर करने का कार्य किया जा रहा है जिससे आम कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन देकर निजीकरण के प्रकरण में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की बात कही गई है। बैठक को जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्रा, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, अजीत बाघमार, मुकेश वाल्मीकि, नीलू निगम, उस्मान अली शाह, मुन्ना हजारिया, मनी लाल भारती, धीरज गुप्ता, कमरुद्दीन, अखिलेश सिंह, रामगोपाल चौधरी, नरेश, नरेंद्र खन्ना, कृष्णा बालक आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment