विश्व रेड क्रॉस दिवस पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2026

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

200 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

बांदा, के एस दुबे । मानवता की सेवा ही सर्वाेपरि है।इसी संकल्प के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा द्वारा गुरुवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पीली कोठी स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती है।


रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि रेड क्रॉस समिति के संस्थापक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता स्वर्गीय हेनरी ड्यूनेंट की जयंती (8 मई) के उपलक्ष्य में हर वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसे सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।  शिविर में आए लगभग 200 मरीजों की वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई और उन्हें मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में पूर्व सचिव संतोष मसुराहा, सभापति संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम बहोरी शिवहरे, मयंक श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना और श्रीमती रेखा भटनागर सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रहे। साथ ही डॉ. मनोज शिवहरे, डॉ. दिनेश दीक्षित, डॉ. एसपी गुप्ता और अन्य वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages