रानी कॉलोनी से सीवर लाइन परियोजना का शिलान्यास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 3, 2026

रानी कॉलोनी से सीवर लाइन परियोजना का शिलान्यास

200 करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की तस्वीर

शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं दिखा कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के रानी कॉलोनी मोहल्ले में रविवार को बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। लगभग दो सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से सीवर व्यवस्था की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले का कोई प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहा, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इसके बावजूद कार्यक्रम में कुछ भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे और उन्होंने इस परियोजना के शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया। बताया जाता है कि इस सीवर लाइन परियोजना को जिले की पूर्व सांसद एवं वर्तमान में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के विशेष प्रयासों से स्वीकृति मिली थी। उनके प्रयासों का ही परिणाम

रानी कालोनी में सीवर लाइन परियोजना का शिलान्यास करते स्थानीय लोग। 

है कि शहर को यह बड़ी सौगात मिल रही है। परियोजना के तहत शहर के कुल 14 वार्डों में आधुनिक सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे न केवल जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था में भी व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जल निकासी की समस्या से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जो अब दूर होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कार्य में पारदर्शिता और गति बनाए रखी जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर संध्या त्रिपाठी, आशीष अग्निहोत्री, सभासद विनय तिवारी, विवेक नागर, आनंद मान सिंह अनु, अरुण तिवारी, विजय कृष्ण त्रिपाठी उर्फ लाला त्रिपाठी, उदय सिंह एडवोकेट, बृजेश अवस्थी आदि रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages