जनसंपर्क हुआ तेज
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिले के क्षत्रिय समाज द्वारा आगामी नौ मई शनिवार को राष्ट्र गौरव, राष्ट्र नायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती सीआईसी में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान नगर में एक विशाल भव्य शौर्य यात्रा भी निकाली जाएगी। साथ ही उनके शौर्य और बलिदान को भी याद करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर क्षत्रिय समाज के पदाधिकारीगण गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से मिलकर उनको अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि क्षत्रिय समाज के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को एकत्रित किया जा रहा है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारीगण मनेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण शंकर प्रताप सिंह, हरबख्श सिंह, सुरेश सिंह बघेल, राजेंद्र सिंह पप्पू, हर्षित चैहान, राकेश सिंह, कुशल सिंह हाडा, कनक सिंह, सत्यवीर सिंह, विमल सिंह आदि के साथ तिरहार क्षेत्र, पहाड़ी, भरतकूप, मानिकपुर आदि क्षेत्रों के गांव-गांव में जाकर समाज के लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की जा रही है। बताया कि आगामी नौ मई को सुबह नौ बजे शंकर बाजार स्थित राजपूत गन हाउस से सीआईसी तक एक भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अतिथि आशीर्वचन व उद्बोधन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें उनके जीवन संघर्ष, वीरता और राष्ट्रभक्त को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद एक बृहद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें हजारों लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।


No comments:
Post a Comment