बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा की बुनियादः नंदी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 5, 2026

बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा की बुनियादः नंदी

शिक्षा मित्र सम्मान एवं बढ़े हुये मानदेय कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

प्रभारी नंदी ने शिक्षा मित्रों डेमो चेक देकर किया सम्मानित

बांदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढे हुए मानदेय का वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट सभागार में मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बाॅदा नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी ) की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुए मंत्री औद्योगिक विकास नन्द गोपाल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय रू0 10000 से बढोत्तरी कर रू0 18000 की गयी है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित


करने का निर्णय भी लिया गया है। इस मानेदय की बढोत्तरी से रू0 230.11 करोड़ की धनराशि जनपदों को जारी की गयी है, जो कि माह अप्रैल से प्रभावी होगी और प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्रों को लाभ प्राप्त होगा। 

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा की बुनियाद होती है। इस बुनियाद को मजबूत करने में शिक्षामित्र अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आपके हाथों में देश के भावी भविष्य को सवारने की जिम्मेदारी है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता युक्त हो, जिसमें स्मार्ट क्लास सहित कम्प्यूटर की भी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन एवं टैबलेट वितरण से शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल लर्निंग को बढावा दिया गया है। आज आॅपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर, टायलीकरण, बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य आवश्यक सुविधायें प्रदान की गयी हैं। अब प्राथमिक विद्यालय कानवेंट स्कूल से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा को इकोफ्रेन्डली सिस्टम भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद बाॅदा में 1355 प्राथमिक विद्यालयों में 1743 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिनको बढे हुए मानदेय रू0 18000ध्- देने के लिए 09 करोड़ 21 लाख 42 हजार की धनराशि दी गयी है। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र एवं रू0 18000 धनराशि का डेमोचेक क्रमशः शिक्षामित्रों दिनकर अवस्थी, फूल सिंह, अमित कुमार, राजेन्द्र शिवहरे, राजेश करवरिया, श्रीमती शहनाज कुरैसी, सुरेश द्विवेदी, हुकुम सिंह, श्रीमती अनीता रावत, श्रीमती सत्यभामा, श्रीमती शशी गुप्ता, श्रीमती मंजू गुप्ता आदि को भेंट किया।  कार्यक्रम में आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा अजीत कुमार ने शिक्षामित्रों को सरकार द्वारा बढे हुए मानदेय प्रदान करने पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि सकारात्मक सोंच के साथ शिक्षामित्र बच्चों को बेहतर एवं अच्छी शिक्षा प्रदान करें, उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल एप्रोच शिक्षा देते समय शिक्षक का होना चाहिए। एक शिक्षक बच्चों को महान बना सकता है। जिलाधिकारी बाॅदा श्री अमित आसेरी ने कहा कि बेसित शिक्षा के स्कूलों में सुधर की और आवश्यकता है। जनपद बाॅदा में शिक्षा को सभी बच्चों तक पहुंचाना है। शिक्षामित्र अपनी कार्यशैली में गुणात्मक सुधार का बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मालती गुप्ता बासू सहित अन्य ब्लाक प्रमुख एवं जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी सहित शिक्षामित्र उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages