गैस सिलेंडर के पाइप मे आग लगने से मकान मे लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

गैस सिलेंडर के पाइप मे आग लगने से मकान मे लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । कोतवाली क्षेत्र के तराया गांव में गैस सिलेंडर के पाइप से उठी चिंगारी से मकान में लगी आग, गृहस्थी का पूरा सामान जलकर हुआ खाक बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तराया गांव मे शनिवार को गीता देवी पत्नी श्याम बिहारी अपने रिहायशी मकान पर गैस सिलेंडर के चूल्हे में खाना बनाने जा रही थी। जैसे गीता गैस को खोल और चूल्हे में आग लगे गैस पाइप में आग लग गई आग लगते ही पूरे मकान मे आग फैल गई, जिससे पूरा मकान धुधु करके जलने लगा। महिला गीता के द्वारा पड़ोस में जोर-जोर से चिल्लाने लगी वही आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसियों के द्वारा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन जब तक आग बुझाता तब तक घर में रखा गृहस्थी का


सामान जलकर खाक हो गया, जिसमें गृहस्थी के समान में सोने चांदी के जेवर रुपया, गेहूं चना चावल गद्दे रजाई कपडे सहित पूरा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान कुसुम पाल यादव ने बताया कि श्याम बिहारी की पत्नी गीता खाना बनाते समय गैस पाइप में आग लगने से पूरे गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। लेखपाल को सूचना देकर मौके पर बुलाया है, वही पीड़ित का कुछ सामान नहीं बचा सभी जलकर खाक हो गया है। जिससे पीड़ित में शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages