डीएम-एसपी ने टीजीटी परीक्षा केंद्रों को किया औचक निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

डीएम-एसपी ने टीजीटी परीक्षा केंद्रों को किया औचक निरीक्षण

बांदा, के एस दुबे । जनपद में आज आयोजित टीजीटी परीक्षा 2026 को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे, जहाँ उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और सुविधाओं को देखा। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान शासन द्वारा निर्धारित


गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जाए।परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया है।सीसीटीवी निगरानीरू जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम का अवलोकन किया और सुनिश्चित किया कि हर कक्ष की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए हो रही है।फर्जी परीक्षार्थियों (सॉल्वर गैंग) पर लगाम लगाने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की कार्यप्रणाली को जांचा गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने केंद्रों के बाहर और भीतर तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages