स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

उत्तर प्रदेश उन्नाव जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वही उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय में जिला अध्यक्ष सहित आधा दर्जन कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया, जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के विजन के कारण ही आज हम कंप्यूटर क्रांति तथा दूरभाष के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशो में है श्री कुशवाहा ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने देश के एक अच्छे नेता को खो देने का दुख भी जाहिर किया उपाध्यक्ष संगठन श्री


चंद्र प्रकाश शुक्ला ने गोष्टी को संबोधित करते हुए उन्होंने उनसे जुड़े एक वृतांत का हवाला देकर कहा कि वह किस प्रकार एक कार्यकर्ता के मान सम्मान का ध्यान रखते थे वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह कमल तिवारी बोधराज सिंह युसूफ फारूकी बाबूराम निषाद अशोक अवस्थी संजय त्रिपाठी मोहित कुशवाहा हरिओम यादव प्रदीप शर्मा महेश इत्यादि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की वही उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा वैभव शुक्ला (युवा कांग्रेस)निवासी ए बी नगर सरफराज गांधी निवासी ईदगाह तथा अर्पित कुशवाहा निवासी रउकरना आदि ने रक्तदान किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages