शहर में मंगलवार-शनिवार रहेगा वन-वे ट्रैफिक प्लान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 3, 2026

शहर में मंगलवार-शनिवार रहेगा वन-वे ट्रैफिक प्लान

चौक बाजार में बस-ट्रैक्टरों की रहेगी नो एंट्री

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। मंगलवार और शनिवार को बाजार के दिनों में पीलू तले चैराहा से चैक चैराहा तक लगने वाले भीषण जाम को देखते हुए दो सप्ताह के ट्रायल पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजार मार्गों पर बसों व ट्रैक्टरों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। व्यापारियों ने बैठक में बताया था कि बाजार के दिनों में स्कूली बसों, ट्रैक्टरों और बड़े वाहनों के प्रवेश से पीलू तले, चैक, बाकरगंज और ज्वालागंज क्षेत्र में घंटों जाम लगा रहता है, जिससे आमजन और दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। नए ट्रैफिक प्लान के तहत मंगलवार एवं शनिवार को पत्थरकटा से चैक कोतवाली


रोडवेज चैकी तक तथा वर्मा चैराहा से चैक चैराहा-बाकरगंज मार्ग पर बसों और ट्रैक्टरों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि इन दोनों दिनों में बड़े वाहनों के स्थान पर छोटे स्कूली वाहन संचालित करें। यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किया है। छोटे स्कूली वाहन पत्थरकटा चैराहे से प्रवेश कर पीलू तले, चैक चैराहा होते हुए ज्वालागंज की ओर जाएंगे। वहीं वर्मा चैराहे से केवल मैजिक और कैम्पर वैन जैसे छोटे वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। इस मार्ग पर बड़ी बसों और ट्रैक्टरों की नो एंट्री रहेगी। इसके अलावा ज्वालागंज से चैक चैराहा, पीलू तले होते हुए पत्थरकटा की ओर जाने वाले बसों एवं ट्रैक्टरों के आवागमन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस का कहना है कि दो सप्ताह तक व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जनसुविधा और यातायात के दबाव को देखते हुए इसे स्थायी रूप दिया जा सकता है। यातायात पुलिस ने शहरवासियों, व्यापारियों, स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों के पालन से ही शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages