बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कला गांव में पैदल घर जा रही वृद्ध महिला को बाइक सवार ने टक्कर मर दिया जिससे , वृद्ध महिला व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सीएचसी बबेरू जिला अस्पताल रिफर किया गया हैँ। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोला कला गांव की रहने वाली वृद्ध महिला रामवती पत्नी रामसनेही उम्र करीब 65 वर्ष यह गुरुवार की रात्रि की सड़क के किनारे किनारे पैदल अपने घर जा रही थी। पीछे से बाइक सवार शैलेंद्र पुत्र चुनकू उम्र 25 वर्ष निवासी तिंदवारी ने रामवती को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध
महिला रामवती व बाइक सवार शैलेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद रामवती का पैर फैक्चर होने व बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल दोनों को रिफर कर दिया है।


No comments:
Post a Comment