शराब के नशे में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

शराब के नशे में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या

बबेरू/बांदा, के एस दुबे  । मर्का क्षेत्र के काजीटोला कबीरपुर में शराब के नशे में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव के कबीरपुर के रहने वाले जयकरण निषाद पुत्र रामकुमार निषाद उम्र करीब 37 वर्ष, यह शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों ने देखा तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही पहुंची मरका थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में


लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के 2 पुत्र व 1 पुत्री है, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां मिर्री देवी पत्नी पूनम देवी भाई शिरोमणि पुत्र पवन किशन पुत्री सोनम सहित पूरे परिवार जनों का रो-रोकर हो रहा है। वही इस घटना को देखते हुए मरका थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में छूट गई, वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages