तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत,एक गंभीर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 1, 2026

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत,एक गंभीर

बांदा, के एस दुबे  । मर्का घाट यमुना पुल पर 30 अप्रैल गुरूवार की रात 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जरौली गांव निवासी बसंता निषाद (21 वर्ष) पुत्र श्यामकरन निषाद, सनी निषाद (25 वर्ष) पुत्र लोटन निषाद, और शिवम सिंह (19 वर्ष) पुत्र बच्चू सिंह, एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मर्का गांव यमुना पार निमंत्रण में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मर्का घाट यमुना पुल पर चढ़ी, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सनी निषाद और शिवम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंता निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा


रहा है कि सनी निषाद की शादी 21 अप्रैल 2026 को ही हुई थी, जिससे परिवार में मातम और भी गहरा हो गया। घटना की खबर मिलते ही जरौली गांव में हड़कंप मच गया, परिजन और ग्रामीण तुरंत मर्का घाट पुल की ओर दौड़ पड़े। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों शवों को उठाकर जरौली पानी की टंकी के पास रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, स्थिति को संभाला और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इनसेट वही ग्रामीणों के अनुसार रात दिन ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। इसे पर जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है अगर कोई विरोध करता है तो पुलिस उसे धमकी देती है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages