सरेआम राइफल लहराकर युवक ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2026

सरेआम राइफल लहराकर युवक ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

बांदा, के एस दुबे । जनपद में पुलिस प्रशासन की कड़ी चेतावनी और लगातार की जा रही कार्रवाई के बावजूद हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक युवक द्वारा खुलेआम राइफल से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के रेउना गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक हाथ में राइफल लेकर सरेआम गोलियां चला रहा है। किसी ग्रामीण ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद से यह


चर्चा का विषय बना हुआ है। हर्ष फायरिंग की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं और कई मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण व जेल भेजने की कार्रवाई भी की गई है। इसके बावजूद, कुछ लोग अपनी झूठी शान और शौक के चक्कर में न सिर्फ कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और आरोपी युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हर्ष फायरिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है, जल्द ही शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हर्ष फायरिंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन

बांदा। जनपद के कोतवाली नगर और मटौंध क्षेत्र में शादी समारोहों के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ने स्पष्ट किया है कि कोतवाली नगर व मटौंध क्षेत्र से हर्ष फायरिंग के वीडियो संज्ञान में आए हैं। आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शस्त्र बरामदगी के साथ-साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages