मिशन 2027 की तैयारी में जुटने का आहवान
फतेहपुर, मो शमशाद । बहुजन समाज पार्टी द्वारा गुरुवार को विधानसभा हुसैनगंज एवं खागा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। विधानसभा हुसैनगंज के ग्राम पलिया स्थित छिवलहा सेक्टर बूथ पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर सेक्टर और विधानसभा संगठन को मजबूत करें, ताकि वर्ष 2027 में पार्टी को मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है, विकास कार्य ठप हैं तथा बेरोजगारी, महंगाई
![]() |
| संगठनात्मक बैठक में भाग लेते बसपाई। |
और आर्थिक संकट से जनता परेशान है। बैठक में अमरेन्द्र बहादुर पासी, मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज भारती जगन्नाथ पाल, अभिषेक प्रताप सिंह एडवोकेट, गुलशन गौतम, सुनील गौतम, अशोक कोरी, महेश मिश्रा, रोशन गौतम, कुलदीप सैनी, जगदीश मौर्य, गौतम राव, महेंद्र गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर खागा विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खखरेरू में भी बसपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं मंडल प्रभारी प्रयागराज मुरलीधर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रामहित प्रियदर्शी, मोहम्मद हाशिम, सुरीज पाल गौतम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों की सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।


No comments:
Post a Comment