प्लेवे इंग्लिश स्कूल में 25 वें समर स्पोर्टस क्रिकेट का आगाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 19, 2026

प्लेवे इंग्लिश स्कूल में 25 वें समर स्पोर्टस क्रिकेट का आगाज

तीस दिवसीय क्रिकेट कैंप में बच्चों को मिलेंगी खेल की बारीकियां

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के प्लेवे इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को 25 वें समर स्पोट्र्स क्रिकेट कैंप का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। स्पोट्र्स इंडिया (द इंडियन स्पोट्र्स वेलफेयर ट्रस्ट) के तत्वावधान में आयोजित तीस दिवसीय क्रिकेट कैंप में बच्चों को क्रिकेट की तकनीकी जानकारी के साथ खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस और टीम वर्क का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूपीसीए डायरेक्टर प्रिंस रियासत अली ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त जरिया भी हैं। खेल बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करते हैं, जो जीवन में

समर स्पोर्ट्स क्रिकेट कैंप में भाग लेते अतिथि व बच्चे। 

सफलता दिलाने में सहायक साबित होते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नफीस जाफरी ने कहा कि खेल बच्चों के भीतर टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि कैंप में शामिल बच्चे यहां खेल की बारीकियां सीखकर अपने हुनर को निखारेंगे और भविष्य में अच्छे खिलाड़ी एवं जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। कैंप में विभिन्न स्कूलों के करीब 30 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें क्रिकेट के नियमों, तकनीकी पहलुओं और फिटनेस से जुड़ी जानकारी व्यावहारिक रूप से दी जाएगी। इस दौरान मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रीमियम बैक पैक वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्लेवे इंग्लिश स्कूल के मैनेजर हुसैन अख्तर जाफरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं स्पोट्र्स इंडिया ट्रस्ट के संचालक आसिफ जुबैर फैजी ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और इस तरह के कैंप भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने में सहायक साबित होते हैं। इस मौके पर शोबी कासिम, शहजाद अनवर, अब्दुल रहमान हमजा, यूनुस सर, बाजपेयी, कोच इसरार अहमद, सफदर जमील, आलोक तिवारी और मोहम्मद मारूफ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages