डीएम आसेरी का अस्पताल में औचक निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 6, 2026

डीएम आसेरी का अस्पताल में औचक निरीक्षण

मरीजों से पूंछा डीएम ने हालचाल,सफेद रंगरूट में नजर आये डाक्टर

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि डीएम साहब के आकस्मिक निरीक्षण की खबर लगता है अस्पताल में तैनात डाक्टरों को लग गयी, जिसके चलते यहां पर तैनात डाक्टर अपने रंगरूट में नजर आये।


जिलाधिकारी ने वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से वार्ता की तथा उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages