नेशनल क्लब विजेता टीम का हुआ सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 24, 2026

नेशनल क्लब विजेता टीम का हुआ सम्मान

खिलाड़ियों पर बरसी खुशियों की सौगात, खिलाड़ियों के सम्मान में गूंजे जयकारे

फतेहपुर, मो शमशाद । आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के युवा जिला कार्यालय में नेशनल क्लब टूर्नामेंट विजेता टीम के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को गाड़ी की चाबी, आकर्षक उपहार एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर मौजूद अतिथियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल क्लब टूर्नामेंट के जिलाध्यक्ष मो. फैसल द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि जिले

नेशनल क्लब विजेता टीम को सम्मानित करते गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग।

के प्रतिभाशाली खिलाड़ी लगातार अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश व देश में फतेहपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। समारोह में युवा जिलाध्यक्ष मो. इमरान, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, महामंत्री अनीश खान, दिलशाद बाबा, संगठन मंत्री एडवोकेट आलोक शर्मा, डॉ. विनय, मो. फैजान, शफकत उपाध्याय, दिलशाद, नफीस अहमद उपाध्याय एवं नसीम इलेक्ट्रॉनिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, खिलाड़ी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे समय उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में युवा जिला कार्यालय प्रबंधक आहिल ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages